यात्रा स्वर्ग के रास्ते पर - सतोपंथ ताल यात्रा
उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ धाम को हर कोई जानता है। साल के छह महीने चलने वाली चार-धाम यात्रा वर्ष 2019 के लिए 7 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो जाएगी। इस यात्रा को करने के लिए हर वर्ष देश-विदेशों से लाखों श्रद्धालुओं का उत्तराखंड आगमन होता है। इसी यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम भी पहुंचते हैं।
