Sunday, 30 July 2017

कोसी नदी

कोसी नदी



रामनगर के नजदीक जिम कार्बेट नेशनल पार्क जो भी घूमने जाता है तो गर्जिया देवी मन्दिर में दर्शन हेतु जरूर जाता है। साथ ही कोसी को भी जरूर निहारता है। कोसी नदी की विशेषता है कि इसका किसी भी नदी में संगम नहीं होता। इस नदी के पीछे किंवदन्ती है कि ये सात बहनें थीं। भागीरथी, यमुना, सरयू, रामगंगा, काली, गोरी और कोसी। ये सातों बहनें आपस में खूब हंसी ठिठोली करती और साथ-साथ खेलती थी। एक बार सातों बहनों ने निश्चय किया कि हम सभी साथ-साथ निकलेंगी और बीच में सभी एक दूसरे के साथ ही चलेंगी। जब चलने की बारी आई तो कोसी सबसे पहले पहुँच गई। उसने देखा अभी बाकी छह बहने नहीं आई तो अकेले ही आगे निकल पड़ी। जब बाकी छह बहने उस स्थान पर एक साथ पहुंची जहाँ से निकलना था तो देखा कोसी वहां पर नहीं है और आगे निकल चुकी है। छहों बहनों ने गुस्से में कोसी को श्राप दे दिया कि तू हमेशा अकेले ही बहेगी हमको कभी नहीं मिलेगी, तू बहुत आवाज करेगी, तुझमें मनुष्य बहेंगे और तू किसी में नहीं समाएगी।

बरसात के मौसम में यात्रा और सावधानियां

 बरसात और पहाड़


दोस्तों बरसात का मौसम जैसे ही आता है, चारों ओर से खबरें आने लगती हैं कि यहां बाढ़ आयी है, कहीं लैंड स्लाइड हो गया है, कहीं मकान ढह गये हैं तो कहीं सड़कें बन्द पड़ी हैं आदि आदि। कुल मिलाकर अधिकतर खबरें डरावनी ही होती हैं। ऐसे में लगता है कि कहीं घूमने जाने की सोचना ही बेवकूफी है। कुछ हद तक सही भी है, लेकिन पूर्ण रूप से नहीं। 

Friday, 20 January 2017

कंडाली उर्फ़ बिच्छु घास (Nettle)

कंडाली उर्फ़ बिच्छु घास (Nettle)



पहाड़ों में जो भी मित्र गए हैं उनका पाला इस बूटी से जरूर पड़ा होगा। बहुमुखी प्रतिभा की ये बूटी जितना अपने पास आने से डराती है उतनी ही बहुमूल्य बूटी है। इसके बहुमुखी प्रतिभा के होने के कुछ तथ्य इस प्रकार हैं :-

Saturday, 19 November 2016

रिंगाल (मधुमक्खी) का पेथण (छत्ता)

रिंगाल (मधुमक्खी) का पेथण (छत्ता)
-----------------------------------------
गाँव में हमारे घर में एक दीवार पर सामान रखने के लिए बड़ा सा छेद बनाया जाता है। पहाड़ के घरों की दीवारें काफी चौड़ी होती हैं, जिससे उस छेद में काफी सामान आ जाता है। जिसको गढ़वाली में "आला" कहते हैं। उस आले के अन्दर भी एक छोठा सा छेद था जो दीवार के आर-पार था।

Thursday, 17 November 2016

डाडामंडी का गेंद का मेला (गिंदी कौथिग), Gend Mela in Uttrakhand

डाडामंडी का गेंद का मेला (गिंदी कौथिग):- 

बचपन की एक याद साझा कर रहा हूँ। जब छोठे थे तो प्रत्येक वर्ष जितना होली, दीवाली और किसी भी त्यौहार का इन्तज़ार रहता था उतना ही या उनसे भी ज्यादा इन्तज़ार होता था डाडामंडी (पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड) में होने वाले गेंद के मेले का। 
प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति को होने वाले इस मेले की तब अदभुत छठा होती थी। कई दिन पहले से मेले में जाने की तैयारी शुरू हो जाती थी। माँ हर साल की तरह अपने हाथों से नया स्वेटर बुन कर रखती थी। उस स्वेटर का उदघाटन भी मेले वाले दिन से ही होता था। एक बार की याद है, मैंने माँ को कहा था कि मुझे इस बार मेले में पहनने के लिए जैकेट चाहिए। माँ ने ऊन की जैकेट ही बुन डाली थी। ठीक जैकेट के जैसी। जिसमे दोनों ओर जेब भी थी जिनमे मूंगफली रख कर खाई जा सकती थी। मैं पूरे मेले में दोनों जेबों में मूंगफली रख कर बड़े गर्व से जैकेट पहन के घूम रहा था।

Monday, 14 November 2016

My Trekking Shoes मेरे ट्रैकिंग जूते


ट्रैकिंग जूतों के बारे में मेरी राय :-



ऐसे तो ट्रैकिंग अपने आप में बहुत बड़ा विषय है, साथ ही इसके लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी भिन्न-भिन्न प्रकार की हैं। बाजार में कई प्रकार के ब्रांड उपलब्ध हैं, लेकिन मैं स्वयं जो भी सामान ट्रैक के लिए उपयोग करता हूँ, उसके अनुभव साझा करना चाहता हूँ।

Sunday, 16 October 2016

A Visit to Women of India festival 2016

दिल्ली हाट में एक दिन


रविवार का बोरियत भरा दिन होना था। इसलिए पहले ही तय कर लिया था कि इस बार रविवार को दिल्ली हाट (INA) में चल रहे भारतीय महिला उत्सव को देखने जाऊंगा। इसका एक मुख्य कारण यह भी था कि उत्तराखण्ड की किसान बिटिया "रंजना रावत" के स्टाल को देखना था।